इंडियाबुल्स रीयल एस्टेट को सितंबर तिमाही में 76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

इंडियाबुल्स रीयल एस्टेट को सितंबर तिमाही में 76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

इंडियाबुल्स रीयल एस्टेट को सितंबर तिमाही में 76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 13, 2020 5:30 pm IST

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) इंडियाबुल्स रीयल एस्टेट को चालू वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 76.01 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 301.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 50.70 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में आय 1,101.90 करोड़ रुपये रही थी।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में