PM E Bus Seva Yojana Madhya Pradesh : प्रदेश में होने जा रहा है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मेगा अपग्रेड! जुलाई से सड़कों पर दौड़ेंगी सैकड़ों नई E-Bus,जानें क्या होगा किराया

जुलाई से मध्य प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 582 ई-बसों का संचालन शुरू होगा। पहले चरण में इंदौर, भोपाल और जबलपुर में बसें चलेंगी, जिससे यात्रियों को आधुनिक और किफायती सफर की सुविधा मिलेगी।

PM E Bus Seva Yojana Madhya Pradesh : प्रदेश में होने जा रहा है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का मेगा अपग्रेड! जुलाई से सड़कों पर दौड़ेंगी सैकड़ों नई E-Bus,जानें क्या होगा किराया

PM E Bus Seva Yojana Madhya Pradesh / IMAGE CREDIT : AI

Modified Date: June 29, 2026 / 10:45 am IST
Published Date: June 29, 2026 10:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर के 8 रूटों पर 150 ई-बसें चलेंगी।
  • दूसरे चरण में ग्वालियर, सागर और उज्जैन को योजना से जोड़ा जाएगा।
  • योजना का उद्देश्य शहरी परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

इंदौर : PM E Bus Seva Yojana Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के शहरी परिवहन के लिए जुलाई का महीना एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। केंद्र सरकार की ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों में कुल 582 ई-बसें चलाई जाएंगी। इस योजना की शुरुआत इंदौर शहर से होने जा रही है, जहां यात्रियों को न्यूनतम किराये में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

पहले चरण में 100 ई-बसें चलाई जाएंगी

इस योजना को चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में इंदौर, भोपाल और जबलपुर में बसों का संचालन शुरू होगा। इसके तहत इंदौर के 8 रूटों पर 150 ई-बसें, भोपाल के 10 रूटों पर 100 ई-बसें और जबलपुर में 100 ई-बसें चलाई जाएंगी।

दूसरे चरण में इन ज़िलों में होगा संचालन

इसके बाद दूसरे चरण में ग्वालियर, सागर और उज्जैन में बसों का संचालन किया जाएगा। इन सभी शहरों में बसों का किराया बेहद कम रखा गया है ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।मध्य प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में कुल 582 ई-बसों के चलने से शहरी यातायात व्यवस्था बेहद मजबूत और आधुनिक हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.