इंडियन बैंक ने अवसंरचना बॉन्ड के जरिये जुटाए 5,000 करोड़ रुपये

इंडियन बैंक ने अवसंरचना बॉन्ड के जरिये जुटाए 5,000 करोड़ रुपये

इंडियन बैंक ने अवसंरचना बॉन्ड के जरिये जुटाए 5,000 करोड़ रुपये
Modified Date: March 23, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: March 23, 2026 2:20 pm IST

मुंबई, 23 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने 10 वर्ष की अवधि वाले दीर्घकालिक अवसंरचना बॉन्ड जारी कर 7.15 प्रतिशत की कूपन दर पर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बाजार सूत्रों के अनुसार, बैंक को 7.13 प्रतिशत कूपन दर पर कुल 3,100 करोड़ रुपये के लिए दो बोलियां मिलीं। इसके अलावा 7.14 प्रतिशत और 7.15 प्रतिशत कूपन दर पर क्रमशः 4,100 करोड़ रुपये तथा 5,050 करोड़ रुपये की दो-दो बोलियां प्राप्त हुईं।

बाजार प्रतिभागियों ने बताया कि बैंक को 5,075 करोड़ रुपये की एक और बोली भी मिली।

बैंक की योजना 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की थी जिसमें 3,000 करोड़ रुपये का ग्रीन-शू विकल्प भी शामिल था।

इन बॉन्ड को केयर और क्रिसिल ने ‘स्थिर’ दृष्टिकोण के साथ ‘एएए’ श्रेणी की रेटिंग दी है।

बॉन्ड के लिए भुगतान एवं आवंटन 24 मार्च को होगा।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में