Pm Modi on Middle East War: अगले 5 साल में जोड़ी जाएगी 1500 मेगावॉट नई हाइड्रो पावर कैपिसिटी, PM मोदी ने बताया न्यूक्लियर एनर्जी प्लान
Pm Modi on Middle East War: अगले 5 साल में जोड़ी जाएगी 1500 मेगावॉट नई हाइड्रो पावर कैपिसिटी, PM मोदी ने बताया न्यूक्लियर एनर्जी प्लान
Pm Modi on Middle East War | Photo Credit: IBC24
- रेलवे विद्युतीकरण और मेट्रो नेटवर्क 1100 किलोमीटर से अधिक तक पहुँचा
- देश में 15,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की व्यवस्था की गई
- सोलर पावर कैपिसिटी 140 गीगावॉट, 40 लाख रूफटॉप सोलर पैनल और 200 बायोगैस प्लांट सक्रिय
नई दिल्ली: Pm Modi on Middle East War ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस संघर्ष का असर अब दूसरे इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी बीच आज पीएम मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी जंग उभरे संकट पर बात की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं इस सदन में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर असर पर बात रखने के लिए आया हूं। इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं। जय शंकर जी ने सदन को जरूरी जानकारी दी है। 3 हफ्ते से ज्यादा समय से यह संकट को हो गया है। लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। पूरी दुनिया इसके जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है।
भारत की रिन्युएबल एनर्जी की दिशा में काम
Pm Modi on Middle East War पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल में देश में अपने सोलर पावर कैपिसिटी 140 गीगा वॉट तक पहुंचाई है। 40 लाख रूफ टॉप सोलर पैनल लगे हैं। गोवर्धन योजना के तहत 200 बायोगैस प्लांट काम कर रहे हैं। सरकार ने भविष्य की तैयारी बढ़ाते हुए शांति एप माध्यम से न्यूक्लियर एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया है। अगले 5 साल में 1500 मेगावॉट नई हाइड्रो पावर कैपिसिटी जोड़ी जाएगी।
#WATCH | On the West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, “Our missions in the affected countries are continuously engaged in helping Indians. Whether it’s Indians working there or tourists who have gone there, everyone is being provided with all possible assistance.… pic.twitter.com/WEWvQWwtGo
— ANI (@ANI) March 23, 2026
मिल रहा रेलवे के विद्युतीकरण का फायदा
पीएम मोदी ने परिवहन क्षेत्र में भी हुई तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि रेलवे के विद्युतीकरण का फायदा अब देश को मिल रहा है और मेट्रो नेटवर्क 2014 में 250 किलोमीटर से कम था, जो अब 1100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। इसके अलावा, 15 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की व्यवस्था भी की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP IAS-IPS Posting: अब इस अफसर को मिली सीधी जिले की कमान, हितिका वसल बनाई गई गुना SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- International Film Festival: राजधानी में इस दिन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, हेमा मालिनी, विक्की कौशल समेत कई सितारे हो सकते हैं शामिल
- Abdul Basit Pakistan News : ‘आतंकवाद के बिना कैसे जीओगे’, BJP का पूर्व पाक राजदूत को मुँहतोड़ जवाब, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी पर कह दी यह बड़ी बात

Facebook


