Congress on Modi Govt: ‘नरेंद्र मोदी की ‘गुलामी’ का खामियाजा भुगत रहा देश का हर वर्ग’.. इजरायल-ईरान युद्ध का भारत पर असर को लेकर कांग्रेस का तीखा हमला, पढ़ें
Congress Attacks PM Modi: कांग्रेस ने पीएम मोदी को मध्य-एशिया युद्ध और आर्थिक फैसलों पर निशाना बनाया, बढ़ी एलपीजी, डीजल और पेट्रोल कीमतें।
Congress Attacks PM Modi || Image- Al Jazeera file
- कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा एलपीजी,
- डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतें
- देश के आम आदमी और किसान प्रभावित
नई दिल्ली: मध्य-एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को सम्बोधित किया और राहत के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। (Congress Attacks PM Modi) उन्होंने बताया कि, इस युद्ध आज पूरी दुनिया प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कैसे सरकार किसानों से आम लोगों के राहत और जरूरी संसाधनों की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रयास कर रही है।
कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता, साधा निशाना
हालांकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस प्रधानमंत्री के बयानों से संतुष्ट नहीं है। AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने युद्ध काल में लिए गए कई फैसलों पर चिंता जाहिर करते हुए सीधे पीएम को निशाने पर लिया है।
देश भुगत रहा ‘गुलामी’ का खामियाजा : कांग्रेस
चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता करते हुए दावा किया कि, आज एलपीजी सिलेंडर ब्लैक में 5 हजार रुपए का मिल रहा है, इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत 22 रुपए और प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी गई है। एयरलाइंस ने टिकट प्राइस का कैप हटा दिया है, (Congress Attacks PM Modi) अब उसकी कीमतें बढ़ाई जाएंगी। पवन खेड़ा ने आगे कहा कि, देश का हर वर्ग, किसान, व्यापारी और आम आदमी- नरेंद्र मोदी की ‘गुलामी’ का खामियाजा भुगत रहा है।
⦿ LPG सिलेंडर ब्लैक में 5 हजार रुपए का मिल रहा है
⦿ इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत 22 रुपए और प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी गई है
⦿ एयरलाइंस ने टिकट प्राइस का कैप हटा दिया है, अब उसकी कीमतें बढ़ाई जाएंगी
देश का हर वर्ग, किसान, व्यापारी और आम आदमी- नरेंद्र मोदी की… pic.twitter.com/s0lYBIyt4e
— Congress (@INCIndia) March 23, 2026
पीएम ने किया संसद को सम्बोधित
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट के मद्देनजर भारत की तैयारियों के बारे में संसद में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में 41 देशों से ऊर्जा का आयात करता है और संकट के समय के लिए 53 लाख मीट्रिक टन स्ट्रैटेजिक ईंधन का भंडारण किया गया है। पिछले 11 वर्षों में देश की रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी वृद्धि हुई है। होर्मुज स्ट्रेट में फंसे कई जहाज हाल ही में भारत पहुंचे हैं, और एथेनॉल के उत्पादन और ब्रांडिंग पर भी काम किया जा रहा है, जो इस समय देश के लिए मददगार साबित हो रहा है।
मिल रहा रेलवे के विद्युतीकरण का फायदा
पीएम मोदी ने परिवहन क्षेत्र में भी हुई तैयारियों का जिक्र किया। (Congress Attacks PM Modi) उन्होंने बताया कि रेलवे के विद्युतीकरण का फायदा अब देश को मिल रहा है और मेट्रो नेटवर्क 2014 में 250 किलोमीटर से कम था, जो अब 1100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। इसके अलावा, 15 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की व्यवस्था भी की गई है।
विश्वभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित
प्रधानमंत्री ने आर्थिक और रणनीतिक तैयारियों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि विश्वभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित हो रही है, लेकिन भारत पर असर कम हो इसके लिए सरकार हर कदम उठा रही है। विभिन्न सेक्टरों के स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप ने आयात-निर्यात और आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों को हल करने की जिम्मेदारी संभाली है।
पिछले एक दशक में छह यूरिया प्लांट स्थापित
कृषि और ऊर्जा सुरक्षा पर भी सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। पीएम मोदी ने बताया कि खाद्य और उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोविड के समय ग्लोबल सप्लाई चेन डिस्टर्बेंस के बावजूद यूरिया की कीमत भारत में 300 रुपए से कम रखी गई। (Congress Attacks PM Modi) पिछले एक दशक में छह यूरिया प्लांट स्थापित किए गए हैं, डीएपी और NPK का उत्पादन बढ़ाया गया है, और किसानों को मेड इन इंडिया नैनो यूरिया का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर पावर प्लांट्स में कोयले के पर्याप्त स्टॉक्स भी रखे गए हैं।
Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/BIrR385m4O
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
यह भी पढ़ें:-
मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री
टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Facebook


