इंडियन ओवरसीज बैंक का लाभ चौथी तिमाही में 45.51 प्रतिशत बढ़कर 1,556 करोड़ रुपये पर

इंडियन ओवरसीज बैंक का लाभ चौथी तिमाही में 45.51 प्रतिशत बढ़कर 1,556 करोड़ रुपये पर

इंडियन ओवरसीज बैंक का लाभ चौथी तिमाही में 45.51 प्रतिशत बढ़कर 1,556 करोड़ रुपये पर
Modified Date: April 29, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: April 29, 2026 8:37 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 45.51 प्रतिशत बढ़कर 1,556.15 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,091.94 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ 9.04 प्रतिशत बढ़ा।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “उच्च ऋण वृद्धि, चालू और बचत खातों (कासा) में वृद्धि, गैर-ब्याज आय, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण प्रमाणपत्र (पीएसएलसी) की बिक्री और शुल्क आधारित आय इन सभी कारकों के संयुक्त प्रभाव से अच्छे वित्तीय परिणाम सामने आए हैं।”

चौथी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 11.11 प्रतिशत बढ़कर 3,470 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3,123 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक का घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन घटकर 3.35 प्रतिशत रह गया, जबकि तीसरी तिमाही में यह 3.42 प्रतिशत और एक साल पहले 3.77 प्रतिशत था।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में