इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता

Ads

इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 03:34 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 03:34 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) कृषि एवं उर्वरक क्षेत्र से जुड़ी कंपनी इंडियन पोटाश लि. ने गुजरात में टिकाऊ गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए जैन इरिगेशन सिस्टम्स लि. के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इंडियन पोटाश लि. (आईपीएल) ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत टपक सिंचाई प्रणालियों के सर्वेक्षण, डिजाइन, आपूर्ति एवं स्थापना के साथ क्षमता निर्माण, किसान प्रशिक्षण और खेतों में प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसान आधुनिक गन्ना खेती के तौर-तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

बयान के मुताबिक, साझेदारी के तहत जल उपयोग दक्षता बढ़ाने, गन्ने की उत्पादकता और गुणवत्ता सुधारने, जागरूकता कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं का आयोजन करने तथा पात्र किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए ऋण और अनुदान उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा।

जैन इरिगेशन सिस्टम्स लि. के राज्य प्रमुख (गुजरात) गिरधर लोह ने कहा कि यह पहल टपक सिंचाई को बढ़ावा देकर खेती की लागत कम करेगी, जल संरक्षण सुनिश्चित करेगी और किसानों की आय बढ़ाने के साथ चीनी एवं जैव ईंधन क्षेत्र के सतत विकास में योगदान देगी।

आईपीएल ने बयान में कहा कि यह साझेदारी आधुनिक तकनीक एवं व्यावहारिक समाधानों के माध्यम से गन्ना किसानों को सशक्त बनाने और गुजरात में टिकाऊ कृषि विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम