जुलाई में भारत की बिजली की खपत 11 प्रतिशत बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई

जुलाई में भारत की बिजली की खपत 11 प्रतिशत बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई

जुलाई में भारत की बिजली की खपत 11 प्रतिशत बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई
Modified Date: August 2, 2026 / 01:48 pm IST
Published Date: August 2, 2026 1:48 pm IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) भारत की बिजली की खपत जुलाई में सालाना आधार पर 10.93 प्रतिशत बढ़कर 170.70 अरब यूनिट (बीयू) हो गई। अत्यधिक उमस के कारण देश के कई हिस्सों में एयर कंडीशनर जैसे ठंडक प्रदान करने वाले उपकरणों का उपयोग बढ़ने से ऐसा हुआ।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2025 में देश की कुल बिजली खपत 153.88 बीयू थी।

विशेषज्ञों ने कहा कि देश भर में उमस भरी परिस्थितियों के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई, जिससे एयर कंडीशनर जैसे उपकरणों का उपयोग बढ़ गया और परिणामस्वरूप बिजली की मांग व खपत में वृद्धि हुई।

पिछले महीने बिजली की अधिकतम मांग भी बढ़कर 270.20 गीगावाट (जीडब्ल्यू) पर पहुंच गई, जो जुलाई, 2025 में 220.74 जीडब्ल्यू थी। जुलाई में बिजली की अधिकतम मांग मई में दर्ज 270.82 जीडब्ल्यू के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर के लगभग करीब रही।

पिछले साल मई में बिजली की मांग 230.99 जीडब्ल्यू थी। पिछली गर्मियों में, अधिकतम बिजली मांग जून, 2025 में 242.77 जीडब्ल्यू दर्ज की गई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि चालू मानसून में उमस भरी स्थितियां बनी रहने से अगस्त में भी बिजली की मांग स्थिर बनी रहेगी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में