देश का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 0.8 प्रतिशत घटा

Ads

देश का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 0.8 प्रतिशत घटा

  •  
  • Publish Date - October 12, 2022 / 05:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में अगस्त में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल पहले समान महीने में औद्योगिक उत्पादन 13 प्रतिशत बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से बुधवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, अगस्त, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 0.7 प्रतिशत सिकुड़ गया।

इसके अलावा खनन उत्पादन में 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं इस दौरान बिजली उत्पादन 1.4 प्रतिशत बढ़ा।

गौरतलब है कि अप्रैल, 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक उत्पादन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा था और यह 57.3 प्रतिशत नीचे आ गया था।

भाषा जतिन अजय

अजय