औद्योगिक उत्पादन में मई में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि

Ads

औद्योगिक उत्पादन में मई में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 04:29 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 04:29 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन मई में बढ़कर 5.1 प्रतिशत रहा। इससे पिछले महीने इसमें 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

यह नयी श्रृंखला पर आधारित औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का दूसरा मासिक आंकड़ा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में मई में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। विनिर्माण क्षेत्र में 5.5 प्रतिशत और बिजली तथा गैस आपूर्ति क्षेत्र में 9.9 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि से औद्योगिक उत्पादन बढ़ा।’’

भाषा रमण अजय

अजय