आइनॉक्स एयर का तमिलनाडु में अति-उच्च शुद्धता वाला तरल ऑक्सीजन संयंत्र शुरू

आइनॉक्स एयर का तमिलनाडु में अति-उच्च शुद्धता वाला तरल ऑक्सीजन संयंत्र शुरू

आइनॉक्स एयर का तमिलनाडु में अति-उच्च शुद्धता वाला तरल ऑक्सीजन संयंत्र शुरू
Modified Date: April 3, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: April 3, 2026 10:07 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत के सेमीकंडक्टर एवं सौर विनिर्माण क्षेत्रों को सहायता देने के लिए तमिलनाडु के होसुर में अपना पहला अति-उच्च शुद्धता वाला तरल ऑक्सीजन संयंत्र शुरू किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह संयंत्र प्रतिदिन 17 टन (500 घन मीटर प्रति घंटा) की क्षमता के साथ ‘6एन ग्रेड’ (99.9999 प्रतिशत शुद्धता) वाला तरल ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोवोल्टिक उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स ने कहा कि यह संयंत्र अति-उच्च शुद्धता वाले ऑक्सीजन के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा, जिसे पहले विदेशों से मंगाया जाता था। साथ ही इससे घरेलू निर्माताओं के लिए आपूर्ति की विश्वसनीयता में भी सुधार होगा।

आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन ने कहा कि भारत की वास्तविक प्रगति देश के भीतर उन क्षमताओं के निर्माण में निहित है, जो भविष्य के उद्योगों को शक्ति प्रदान करती हैं।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में