American Fighter Pilot Search Operation: अमेरिका को भारी पड़ रहा ईरान से भिड़ना!.. IRGC का दावा, ‘मार गिराए है F-15E और F-35’.. अब पायलट को ढूंढने पर मिलेगा इनाम..
American Fighter Pilot Search Operation Live Video: ईरान में अमेरिकी F-15E पायलट लापता, IRGC ने F-35 गिराने का दावा, अमेरिका ने सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
American Fighter Pilot Search Operation || Image- AP Files
- अमेरिकी F-15E पायलट ईरान में लापता
- IRGC ने F-35 गिराने का दावा किया
- अमेरिका ने सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
तेहरान: मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने शुक्रवार को एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने की पुष्टि की थी। बताया गया था कि हमले के बाद पायलट इजेक्ट करते हुए ईरान के भीतर ही कही उतर गया था। (American Fighter Pilot Search Operation Live Video) वही अब अमेरिकी सेना ने उसकी सुरक्षा के लिए कॉम्बैट सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि पायलट ईरानी सेना के कब्जे में है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
आसमान में मंडरा रहे अमेरिका के खोजी विमान
इस पूरे खोजी अभियान से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, आसमान पर अमेरिकी सी-60 जैसे भारी सैन्य विमान और लड़ाकू हेलिकॉप्ट मंडरा रहे है। एक वीडियो में देखा गया है कि, विमान की रिफ्यूलिंग भी की जा रही है।
वही दूसरी तरफ ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, अमेरिका का एक F-15E लड़ाकू विमान दक्षिणी ईरान में गिरा है और आशंका है कि इसका पायलट ईरान की हिरासत में हो। (American Fighter Pilot Search Operation Live Video) खबरों के मुताबिक, पायलट ने विमान से बाहर कूदने की कोशिश की थी, लेकिन फ़िलहाल वह कहाँ और किस हाल में है, यह स्पष्ट नहीं है।
हवा में रिफ़्यूलिंग लेते अमेरिका के दो हेलीकॉप्टर ईरान के ऊपर उड़ान भरते हुए… ईरान की तरफ़ से दावा किया गया है कि ये हेलीकॉप्टर “मार गिराए गए अमेरिकी जंगी विमान के दो पायलटों को ढूंढने के लिए” उड़ान भर रहे हैं pic.twitter.com/4ENAA5uoVD
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) April 3, 2026
ईरानी सेना ने किया F-35 गिराने का भी दावा
इससे पहले IRGC ने यह घोषणा भी की है कि मध्य ईरान में उनका नया एडवांस्ड एयरोस्पेस सिस्टम एक F-35 लड़ाकू विमान को भी नष्ट कर चुका है। ईरानी मीडिया ने बताया कि F-35 पूरी तरह से क्रैश हो गया और उसके पायलट शायद बाहर नहीं कूद पाए। इस घटना के बाद लोकल ईरानी मीडिया ने नागरिकों से अमेरिकी पायलट को ढूंढने और पकड़ने में मदद करने की अपील की थी। इस अपील में कहा गया था कि “अगर कोई अमेरिकी दिखाई दे तो उसे गोली मार दी जाए”, लेकिन बाद में यह निर्देश बदल दिया गया और घोषणा की गई कि जो भी पायलट को ज़िंदा पकड़कर पुलिस को सौंपेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।
अमेरिका ने नहीं की फाइटर पलाइन क्रैश की पुष्टि
अमेरिकी सेंट्रल कमांड, पेंटागन और व्हाइट हाउस ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। (American Fighter Pilot Search Operation Live Video) अमेरिकी न्यूज़ आउटलेट Axios ने ईरानी मीडिया के हवाले से रिपोर्ट किया है कि ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराया और दो क्रू सदस्यों की तलाश के लिए सर्च-एंड-रेस्क्यू अभियान चल रहा है।
अमेरिकी विमान जिस जगह पर कथित तौर पर क्रैश हुआ है वह जगह कोहकिलौयेह और बोयर-अहमद प्रांत, तेहरान से लगभग 500 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह पूरा ऐलाका 15,500 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। स्थानीय मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें अमेरिकी हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज़ और ड्रोन उस इलाके के ऊपर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ़ है कि वे पायलट को खोजने का ऑपरेशन चला रहे हैं।
⚡️⭕️ Tasnim News Agency reporter:
The Americans have been conducting a search operation using Black Hawk helicopters and a Hercules 130 plane for an hour to free their fighter pilot, who was shot down by the Iranian Armed Forces, but their efforts have failed.However,… pic.twitter.com/eT8ftkU6EE
— Middle East Observer (@ME_Observer_) April 3, 2026
NOW: F-35 jets and MQ-9 drones were also spotted supporting U.S. helicopters over Iran, searching for the pilots of downed F-15E jet. pic.twitter.com/1cpNQ7pJq0
— Clash Report (@clashreport) April 3, 2026
NOW: F-35 jets and MQ-9 drones were also spotted supporting U.S. helicopters over Iran, searching for the pilots of downed F-15E jet. pic.twitter.com/1cpNQ7pJq0
— Clash Report (@clashreport) April 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय
नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार
डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी

Facebook


