शेयर बाजार में पांच दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 12.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

शेयर बाजार में पांच दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 12.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

शेयर बाजार में पांच दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 12.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Modified Date: December 28, 2023 / 06:33 pm IST
Published Date: December 28, 2023 6:33 pm IST

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन की तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 12.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी। देश की वृहद आर्थिक बुनियाद को लेकर उम्मीद तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के नये सिरे से पूंजी प्रवाह के बीच बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 371.95 अंक यानी 0.52 प्रतिशत उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 72,410.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 445.91 अंक तक चढ़ गया था।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,904.07 अंक यानी 2.70 प्रतिशत चढ़ा है।

शेयर बाजार में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पांच दिन में 12,80,559.2 करोड़ रुपये बढ़कर 3,63,00,558.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में