PM Modi Temple Patna News: इस राज्य में बनेगा पीएम मोदी के नाम का मंदिर, बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

PM Modi Temple Patna News: इस राज्य में बनेगा पीएम मोदी के नाम का मंदिर, बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

PM Modi Temple Patna News: इस राज्य में बनेगा पीएम मोदी के नाम का मंदिर, बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

PM Modi Temple Patna News: पटना में बनेगा PM मोदी के नाम का मंदिर? ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में पास हुआ बड़ा प्रस्ताव /image: AI Generated

Modified Date: August 1, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: August 1, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पटना में PM नरेंद्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित
  • बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में मिला समर्थन
  • प्रस्ताव को ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले अधिकारों और सम्मान के प्रति आभार के रूप में बताया गया

पटना। PM Modi Temple Patna News Today: बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने के प्रस्ताव (Narendra Modi Temple Proposal) को मंजूरी दे दी गई। यह प्रस्ताव बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने पुराना सचिवालय स्थित समाज कल्याण विभाग में आयोजित बैठक में रखा। प्रस्ताव पारित भी कर दिया गया है।

राजन सिंह ने कहा, ‘बिहार के ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा, क्योंकि उन्होंने हमें सम्मान और अधिकार दिए हैं। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया और बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले अधिकारों और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से लाया गया।

सिंह ने बताया कि ट्रांसजेंडर (Transgender) व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 लागू होने के बाद गठित बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की यह पहली बैठक थी। इस अधिनियम के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को राज्य सचिवालय में संस्थागत प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।

ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में प्रस्ताव मंजूर

PM Modi Temple Patna News Today आपको बता दें यह बोर्ड राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के तहत काम करता है। ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019’ लागू होने के बाद बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक बुधवार (29 जुलाई) को पटना में आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.