Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें

Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें

Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें

Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें /image: Social Media

Modified Date: August 1, 2026 / 09:01 am IST
Published Date: August 1, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री पर कथित टिप्पणी के बाद रुचिका सिंह ने वीडियो जारी कर देश से माफी मांगी
  • नोएडा में जीरो FIR दर्ज होने के बाद मामला जांच के लिए दिल्ली पुलिस को भेजा गया
  • CJP प्रवक्ता ने रुचिका सिंह के समर्थन में बयान दिया

दिल्ली। Ruchika Singh Viral Video Today: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाली एक रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब इस मामले में रुचिका सिंह ने एक वीडियो जारी कर पूरे देशवासियों से माफी मांगी है।

शेयर किये गए वीडियो में रुचिका सिंह कहती है कि, मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था… मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ।

रुचिका सिंह के समर्थन में उतरे CJP नेता

Ruchika Singh Viral Video Today आपको बता दें कि इससे पहले CJP के प्रवक्ता सौरव दस ने भी रुचिका का समर्थन किया था। सौरव ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि- रुचिका सिंह के ख़िलाफ़ आपराधिक तंत्र का गलत इस्तेमाल मंज़ूर नहीं है। अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता। लोकसभा के 50% सांसदों पर आपराधिक केस हैं, जिनमें से लगभग 100 बीजेपी के हैं। पुलिस को अपनी ऊर्जा उन पर लगानी चाहिए, न कि 25 साल की लड़की पर! युवाओं को परेशान करना तुरंत बंद होना चाहिए!

 

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अधिवक्ता स्मृति सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि कथित घटना दिल्ली में हुई थी।

Ruchika Singh Viral Video Todayशिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने सार्वजनिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची और लोक शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई।

कौन हैं रुचिका सिंह? (Who is Ruchika Singh)

Ruchika Singh FIR News पुलिस के अनुसार, शिकायत में युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में की गई है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ऊंचागांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती है और उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.