शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों को 3.46 लाख करोड़ रुपये की चपत
शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों को 3.46 लाख करोड़ रुपये की चपत
नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) कमजोर विदेशी रुख और विदेशी पूंजी निकासी के कारण शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट के बीच निवेशकों को 3.46 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी।
तीस शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,782.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,027.63 यानी 1.54 अंक तक लुढ़क गया था।
शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,46,947.54 करोड़ रुपये घटकर 3,03,33,258.69 करोड़ रुपये पर रहा।
भाषा अनुराग रमण
रमण

Facebook


