Meerut Kanwar Yatra Viral Video: कांवड़ यात्रा के बीच अचानक मचा बवाल! देखकर लोग रह गए हैरान, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Meerut Kanwar Yatra Viral Video: कांवड़ यात्रा के बीच अचानक मचा बवाल! देखकर लोग रह गए हैरान, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Meerut Kanwar Yatra Viral Video | Photo Credit: AI
- मेरठ में कांवड़ विवाद
- NH-58 पर मारपीट का वीडियो वायरल
- पुलिसकर्मियों की पिटाई का दावा, पर पुष्टि नहीं
मेरठ: Meerut Kanwar Yatra Viral Video 30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। साथ ही कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) भी शुरू हो चुकी है। (Kanwar Yatra video) वहीं दूसरी ओर अब कांवड़ियों की ओर से तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि यूपी के मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान मारपीट हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Meerut Kanwar Yatra Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि यह मामला दो कांवड़ियों के बीच हुए विवाद का था और इसे मौके पर ही शांत करा दिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की एक जीप के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। इसी दौरान भीड़ जीप के अंदर मौजूद दो लोगों को बाहर खींच लेती है और दोनों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मेरठ पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है।
वीडियो में आगे दिखता है कि मारपीट से बचने के लिए एक व्यक्ति खेतों की ओर भागता है, लेकिन उसके पीछे भी कुछ लोग दौड़ पड़ते हैं और खेत में भी डंडों से उसकी पिटाई करते दिखाई देते हैं। जिनको पिटाई हो रही है वो फोन पर किसी को बुला रहे हैं, कहते हैं साहब जल्दी आ जाओ, हम मर जाएंगे। तभी भीड़ कहती है बुला ले, तू तो मरेगा ही।
सोशल मीडिया पर किए गए कई तरह के दावे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के दावे किए जाने लगे। कुछ पोस्ट में कहा गया कि जिन लोगों की पिटाई हुई, वे सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी थी। वहीं कुछ वीडियो में कुछ लोग वाहन में आग लगाने जैसी बातें करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेरठ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने… pic.twitter.com/sVorKI19Va
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Radhika Khera on Punjab Congress : ‘ठगेश की पाठशाला’ के हेडमास्टर भूपेश कका’.. राधिका खेड़ा के निशाने पर CG के पूर्व के सीएम, कहा- पोस्टर से ही गायब हो गए PCC चीफ
- शहमात The Big Debate: हार पर रार.. उपचुनाव का क्या सार? चुनाव परिणाम ने भाजपा को चौंकाया, दो हार से BJP के अंदर क्या बदलेगा?
- Nitin Nabin on By Election : 3 राज्यों के नतीजों के बाद BJP का पहला रिएक्शन! 30 साल का किला ढहने पर बोले नितिन नबीन – ‘हार स्वीकार है, अब होगी समीक्षा’

Facebook


