ASHA Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, समेत लाखों कर्मियों को मिल सकती है बड़ी सौगात! आज भाजपा सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

ASHA Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, समेत लाखों कर्मियों को मिल सकती है बड़ी सौगात! आज भाजपा सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

ASHA Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, समेत लाखों कर्मियों को मिल सकती है बड़ी सौगात! आज भाजपा सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

ASHA Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, समेत लाखों कर्मियों को मिल सकती है बड़ी सौगात! आज भाजपा सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान /image: AI Generated

Modified Date: August 4, 2026 / 08:05 am IST
Published Date: August 4, 2026 7:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, रसोइयों और ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने की संभावना
  • 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार
  • युवाओं के लिए 'युवा समग्र विकास योजना' और सड़क परियोजनाओं के लिए बड़े ऐलान संभव

लखनऊ। ASHA Worker Salary Hike: उत्तर प्रदेश विधानमंडल (विधानसभा और विधान परिषद) के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार, तीन अगस्त से शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश सरकार आज मंगलवार को अनुपूरक बजट (UP Supplementary Budget 2026) पेश करेगी। आज पेश होने वाले इस बजट में आंगनबाड़ी (ASHA Worker Salary Hike) व आशा कार्यकर्ताओं, रसोइयों व ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने को लेकर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

वित्त मंत्री दोपहर 12:20 बजे प्रस्तुत करेंगे अनुपूरक बजट

इसके साथ ही युवाओं के लिए युवा समग्र विकास योजना नाम से नई योजना की घोषणा होने की उम्मीद है। अनुपूरक बजट का आकार 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Finance Minister Suresh Kumar Khanna) दोपहर 12:20 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे।

ASHA Worker Salary Hike बताया जा रहा है कि बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Government Budget) की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अनुपूरक बजट में सरकार अगले साल होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर युवाओं, किसानों और प्रदेश की महिलाओं को साधने की कोशिश करती नजर आएगी। सड़क परियोजनाओं खासकर नये लिंक एक्सप्रेसवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठीकठाक धन की व्यवस्था दिख सकती है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.