आईओसी के बोर्ड ने 2,449 करोड़ रुपये की गैस पाइपलाइन परियोजना मंजूर की

आईओसी के बोर्ड ने 2,449 करोड़ रुपये की गैस पाइपलाइन परियोजना मंजूर की

आईओसी के बोर्ड ने 2,449 करोड़ रुपये की गैस पाइपलाइन परियोजना मंजूर की
Modified Date: September 21, 2026 / 06:08 pm IST
Published Date: September 21, 2026 6:08 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के निदेशक मंडल ने केरल के कोच्चि को तमिलनाडु के तूतीकोरिन से जोड़ने वाली 424.65 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के निर्माण और संचालन के लिए 2,448.70 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि कोच्चि-कन्याकुमारी-तूतीकोरिन पाइपलाइन (केटीपीएल) कोच्चि से तूतीकोरिन तक बिछाई जाएगी और इसकी प्रणाली क्षमता 68.4 लाख मानक घन मीटर प्रतिदिन (एमएमएससीएमडी) होगी।

पाइपलाइन की कम से कम 1.71 एमएमएससीएमडी परिवहन क्षमता साझाा रूप में उपलब्ध होगी। इसके तहत लागू नियमों के अनुसार तीसरे पक्ष को भी पाइपलाइन नेटवर्क का उपयोग करने की अनुमति होगी।

कंपनी ने कहा कि निवेश को मंजूरी सोमवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में दी गई।

इस परियोजना से भारत के दक्षिणी तट के साथ प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत होगा और केरल में गैस ढांचे को दक्षिणी तमिलनाडु के मांग केंद्रों से जोड़ा जा सकेगा।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में