आईआरएफसी को वित्त वर्ष 2022-23 में 6,337 करोड़ रुपये का लाभ

आईआरएफसी को वित्त वर्ष 2022-23 में 6,337 करोड़ रुपये का लाभ

आईआरएफसी को वित्त वर्ष 2022-23 में 6,337 करोड़ रुपये का लाभ
Modified Date: September 22, 2023 / 08:08 pm IST
Published Date: September 22, 2023 8:08 pm IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड (आईआरएफसी) ने वित्त वर्ष 2022-23 में 6,337.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। यह इससे पिछले साल के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक है। कंपनी के एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए आईआरएफसी की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेली वर्मा ने कहा कि कंपनी की परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 23,891.28 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 17.70 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कुल 1,960.28 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा की है, जो वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुद्ध लाभ का 30.93 प्रतिशत है।

वर्मा ने कहा कि आईआरएफसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय रेलवे को 32,392.63 करोड़ रुपये की राशि वितरित की।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में प्रबंधन अधीन संपत्ति 4,66,938 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 8.63 प्रतिशत अधिक है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में