Bhopal Eid ul Adha 2026 : ताजुल मसाजिद से लेकर ईदगाह तक, जानें आज राजधानी में कितने बजे होगी ईद की नमाज, कुर्बानी को लेकर प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

भोपाल में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय तय कर दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नमाज और अनियमित कुर्बानी को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है।

Bhopal Eid ul Adha 2026 : ताजुल मसाजिद से लेकर ईदगाह तक, जानें आज राजधानी में कितने बजे होगी ईद की नमाज, कुर्बानी को लेकर प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन
Modified Date: May 28, 2026 / 08:57 am IST
Published Date: May 28, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल की प्रमुख मस्जिदों में सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक नमाज होगी।
  • प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा न करने की अपील की।
  • कुर्बानी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करने के निर्देश जारी।

भोपाल: Bhopal Eid ul Adha 2026 :  राजधानी भोपाल में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मुबारक मौके पर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह की नमाज का समय तय कर दिया गया है। नमाज अदा होने के बाद ही कुर्बानी दी जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।

नमाज़ का समय

भोपाल शहर की विभिन्न मस्जिदों में आज सुबह की नमाज के लिए समय सारणी जारी की गई है।

  • प्रमुख ईदगाह: सुबह 6:30 बजे नमाज होगी।
  • जामा मस्जिद: सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी।
  • ताजुल मसाजिद: सुबह 7:00 बजे नमाज का समय तय है।
  • मोती मस्जिद: सुबह 7:15 बजे नमाज होगी।
  • आरिफ नगर: सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
  • एमपी नगर मस्जिद ख्वानी: यहाँ सबसे अंत में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा होगी

Bhopal Qurbani Rules प्रसाशन ने जारी की गाइडलाइन

त्योहार के मद्देनजर भोपाल प्रशासन की ओर से सख्त गाइडलाइन भी जारी की गई है। प्रशासन ने अपील की है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से बचा जाए। इसके साथ ही, कुर्बानी सिर्फ तय और चिन्हित स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें साफ-सफाई और अवशेषों के सुरक्षित निपटान का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने, शासन के नियमों का पालन करने और कुर्बानी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की सख्त अपील की है ताकि सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.