Lizard in Chicken Curry BHU : BHU मेस का खौफनाक सच, चिकन करी के नाम पर परोसा जा रहा था ‘जहर’! थाली में तैरती मिली ये चीज, मच गया हड़कंप

वाराणसी के बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब मेस में परोसी गई चिकन करी में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया। घटना के समय 30 से 40 छात्र खाना खा चुके थे, जिसके बाद कई छात्रों ने उल्टी और मितली की शिकायत की। नाराज छात्रों ने मेस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Lizard in Chicken Curry BHU : BHU मेस का खौफनाक सच, चिकन करी के नाम पर परोसा जा रहा था ‘जहर’! थाली में तैरती मिली ये चीज, मच गया हड़कंप
Modified Date: May 28, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: May 28, 2026 9:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • BHU के डालमिया हॉस्टल की चिकन करी में मिली मरी हुई छिपकली।
  • 30 से 40 छात्र खाना खा चुके थे, कई छात्रों को हुई उल्टी और मितली।
  • छात्रों के हंगामे के बाद प्रशासन ने मेस संचालक पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

वाराणसी: Lizard in Chicken Curry BHUवाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के डालमिया हॉस्टल की मेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रात के खाने में परोसी गई चिकन करी में चिकन पीस की जगह एक मरी हुई छिपकली दिखाई पड़ी। इस घटना के सामने आते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया और खाना खा रहे छात्र असहज हो गए। करीब 30 से 40 छात्र पहले ही इस चिकन करी को खा चुके थे, जिसके बाद छात्रों के बीच भारी नाराजगी फैल गई और कई छात्रों ने तुरंत उल्टी की शिकायत भी की।

अधिकारियों को सौपा पात्र

इस पूरे घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के साथ हॉस्टल के वार्डन पहुंचे। BHU Hostel Mess Row इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने मेस के बाहर इकट्ठा होकर विरोध शुरू कर दिया और वार्डन का घेराव किया। छात्रों ने मेस में खाने की घटिया गुणवत्ता के साथ-साथ हॉस्टल में साफ पानी के गंभीर संकट को लेकर सवाल
उठाए। इसके बाद छात्रों ने अधिकारियों को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा।

मेस संचालक ने दी ये सफाई

दूसरी तरफ, मेस संचालक अरविंद चौरसिया ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में काफी संख्या में छिपकलियां आ जाती हैं और उन्हीं में से कोई एक खाने में गिर गई होगी। काफी देर तक चले हंगामे और बातचीत के बाद हॉस्टल वार्डन ने छात्रों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। वार्डन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि लापरवाही बरतने वाले मेस संचालक को हटाने की कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.