आयरनवुड एजुकेशन ने रवि शास्त्री, बी अरुण, आर श्रीधर को सलाहकार नियुक्त किया

आयरनवुड एजुकेशन ने रवि शास्त्री, बी अरुण, आर श्रीधर को सलाहकार नियुक्त किया

आयरनवुड एजुकेशन ने रवि शास्त्री, बी अरुण, आर श्रीधर को सलाहकार नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 12, 2021 6:11 am IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) पेशवर प्रशिक्षण और शिक्षा क्षेत्र की कंपनी आयरनवुड एजुकेशन ने बुधवार को कहा कि उसने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच बी अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अपने सलाहकार बोर्ड के सदस्यों में शामिल किया है, जो क्रिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम के विकास के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

कंपनी ने कहा कि उसने क्रिकेट प्रशिक्षण शिक्षा और विकास के लिए एक सर्टिफिकेट कार्यक्रम शूरू किया है, जिसमें डिजिटल और जमीनी कार्यप्रणाली का तालमेल होगा।

आयरनवुड एजुकेशन ने शेयर बाजार को बताया कि रवि शास्त्री, बी अरुण और आर श्रीधर के कुशल मार्गदर्शन में कंपनी देश में खेल के सभी स्तरों के लिए कोचिंग प्रथाओं को मानकीकृत और व्यवस्थित करेगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में