इस्मा ने 2025-26 के लिए चीनी उत्पादन अनुमान को घटाकर 3.24 करोड़ टन किया
इस्मा ने 2025-26 के लिए चीनी उत्पादन अनुमान को घटाकर 3.24 करोड़ टन किया
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) उद्योग निकास इस्मा ने बुधवार को शीर्ष उत्पादक राज्यों… महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कम पैदावार का हवाला देते हुए कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 के लिए भारत का चीनी उत्पादन का अनुमान 5.57 प्रतिशत घटाकर 3.24 करोड़ टन कर दिया गया है।
कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी किया गया तीसरा अग्रिम अनुमान, तीन करोड़ 43.5 लाख टन के दूसरे अनुमान के बाद आया है। पिछले साल उत्पादन दो करोड़ 96.2 लाख टन का हुआ था।
एथनॉल के लिए 31 लाख टन का उपयोग किये जाने के बाद, शुद्ध उपलब्धता वर्ष 2024-25 के दो करोड़ 61.2 लाख टन से बढ़कर दो करोड़ 93 लाख टन तक पहुंच जाएगी।
इस्मा ने कहा कि 50 लाख टन के शुरुआती स्टॉक को मिलाकर, कुल 3.43 करोड़ टन की उपलब्धता, घरेलू खपत 2.83 करोड़ टन से कहीं ज़्यादा है।
इस्मा ने 7,00,000 टन निर्यात और 53 लाख टन शेष बचने वाले स्टॉक का अनुमान लगाया है।
महाराष्ट्र में शुद्ध उत्पादन 1.06 करोड़ टन, उत्तर प्रदेश में 92.5 लाख टन और कर्नाटक में 48.4 लाख टन होने का अनुमान है। सभी को संशोधित करके कम किया गया है लेकिन पिछले साल के स्तर से ऊपर बताया गया है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


