अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने की भारत की सराहना, सार्वजनिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण कदम बताया

महामारी के बाद भारत के लिए हरित निवेश पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण: आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने की भारत की सराहना, सार्वजनिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण कदम बताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: October 14, 2021 1:38 am IST

India to focus on green investment : वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से उबर रही है और ऐसे में देश के लिए सार्वजनिक निवेश पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, खासकर हरित क्षेत्रों में।

आईएमएफ के वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पुनरुद्धार की ओर बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करना भी महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से हरित निवेश पर, ताकि सुधार समावेशी और पर्यावरण के अनुकूल हो सके।’’

read more: दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ी क्षेत्र में लगी आग से ग्रामीण मकानों और खेतों को खतरा

उन्होंने कहा कि भारत का कर्ज लगभग 90 प्रतिशत के अनुपात (जीडीपी के मुकाबले) में है, और निवेशकों को यह संकेत देना महत्वपूर्ण है कि मध्यम अवधि में ऋण अनुपात में गिरावट आएगी। एक सवाल के जवाब में मौरो ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है और हालात कुछ महीने पहले के मुकाबले बहुत अलग हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से संक्रमण के मामलों की संख्या घट रही है और टीकाकरण अधिक व्यापक हो रहा है।

read more: तेल का टैंकर ‘डिवाइडर’ से टकराया, हादसे के कारण मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से जुड़े मार्गों पर जाम लगा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com