Farmer Suicide Cases: प्रदेश के इस इलाके में 6 महीनों में इतने किसानों ने की आत्महत्या, आंकड़ा देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
Farmer Suicide Cases: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में जनवरी से जून 2026 के बीच 465 किसानों ने आत्महत्या की है।
Couple Commits Suicide/Photo Credit: IBC24
- मराठवाड़ा इलाके में जनवरी से जून 2026 के बीच 465 किसानों ने आत्महत्या की है।
- आत्महत्या के सबसे अधिक 109 मामले छत्रपति संभाजीनगर जिले से आए हैं।
- सबसे कम 26 मामले लातूर जिले में दर्ज किये गए।
Farmer Suicide Cases: छत्रपति संभाजीनगर: मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में जनवरी से जून 2026 के बीच 465 किसानों ने आत्महत्या की, जिनमें से सबसे अधिक 109 मामले छत्रपति संभाजीनगर जिले से आए हैं। यह जानकारी बुधवार को एक आधिकारिक रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल (2025) में मराठवाड़ा के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों में किसानों की आत्महत्या के 1,131 मामले सामने आए थे।
अब तक दर्ज किए गए 465 मामले
छत्रपति संभाजीनगर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी से जून के बीच मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्या के 465 मामले दर्ज किए गए। (Farmer Suicide Cases) इसमें बताया गया है कि किसानों की आत्महत्या के सबसे अधिक 109 मामले छत्रपति संभाजीनगर जिले में सामने आए जबकि सबसे कम 26 मामले लातूर जिले में दर्ज किये गए।
इतने मामलों में मिलेगी आर्थिक साहयता
Farmer Suicide Cases: रिपोर्ट के मुताबिक आत्महत्या के 215 मामलों को सरकार से आर्थिक सहायता के लिए योग्य पाया गया, जबकि 26 मामलों को मुआवजे के लिए अयोग्य पाया गया। फिलहाल, 222 मामलों की जांच चल रही है और अब तक 108 मामलों में आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। रिपोर्ट में जनवरी से जून तक किसानों की आत्महत्या के जिलेवार आंकड़े दिये गए हैं। इसके मुताबिक छत्रपति संभाजीनगर जिले में 109, बीड में 95, धाराशिव में 65, नांदेड में 61, जालना में 40, परभणी में 34, हिंगोली में 35 और लातूर में 26 मामले सामने आए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- First AC Suhagrat Decoration Video : चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, Video देख रह जाएंगे दंग
- Chhattisgarh Coal Levy Scam Ramgopal Agrawal Arrested : 3 साल की लंबी फरारी के बाद आखिरकार EOW के हत्थे चढ़ा कोल लेवी घोटाले का आरोपी! गिरफ्त में आते ही खुलने लगे कई बड़े राज
- Sai Cabinet Decision News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा बस्तर फाइटर्स में भर्ती का नियम! नवा रायपुर की जमीनों के लिए OTS योजना, साय कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

Facebook


