Sai Cabinet Decision News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा बस्तर फाइटर्स में भर्ती का नियम! नवा रायपुर की जमीनों के लिए OTS योजना, साय कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
छत्तीसगढ़ में बदलेगा बस्तर फाइटर्स में भर्ती का नियम! नवा रायपुर की जमीनों के लिए OTS योजना, Bastar Fighters Recruitment rules change in Chhattisgarh
Sai Cabinet Decision Today/Image Credit: CG DPR
रायपुरः Sai Cabinet Decision News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आगामी मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी दी है। साय सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स), फाइटर आरक्षक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2026 में महत्वपूर्ण संशोधन को स्वीकृति दी है।
इसके अलावा साय सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) द्वारा आबंटित भूखंडों एवं निर्मित परिसरों पर देय ब्याज एवं अधिभार में राहत प्रदान करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना-2026 को मंजूरी दी है। इस योजना से पात्र आबंटितियों को निर्धारित शर्तों के तहत बकाया देयों के नियमितीकरण, परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने में मदद मिलेगी, जो विकास करने के इच्छुक है उनको अवसर मिलेगा और जो इच्छुक नहीं है, वे समय पर आबंटित भूमि को सरेंडर कर सकेंगे। इस निर्णय से मुकदमेबाजी में कमी आएगी, भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा तथा नवा रायपुर में निवेश एवं विकास गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
साय कैबिनेट के अन्य फैसले (Sai Cabinet Decision News)
- फाइटर आरक्षक सेवा में संशोधन को मंजूरी दी है
- छत्तीसगढ़ निजी विवि संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली
- छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक को मंजूरी
- छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली
छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक को मंज़ूरी - छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, को मंज़ूरी मिली
- NRDA में आबंटित भूखंडों एवं निर्मित परिसरों OTS योजना को मंजूरी
- जल प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण संशोधन अधिनियम को मंज़ूरी
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान
- CM Cashless Medical Scheme for Teachers: शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा इतने लाख का मुफ्त इलाज, सीएम ने की घोषणा
- PF Account Transfer: अब नहीं फंसेगा आपका PF! नौकरी बदलते ही बिना आवेदन अपने-आप नए खाते में ऐसे पहुंचेगा पैसा, जानिए क्या है ये नया सिस्टम?
- Sourav Ganguly Biopic First Poster Released : ‘दादा’ की बायोपिक से उठा पर्दा! फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस अभिनेता ने निभाया सौरव गांगुली का किरदार
- Sex Trafficking Racket Busted: सेक्स रैकेट या ह्यूमन ट्रैफिकिंग?.. एक-दो नहीं बल्कि 18 गिरफ्त में, इनमें कई नाबालिग भी, जानें कैसे की गई पूरी छापेमारी

Facebook


