इक्सिगो ट्रेन्स एवं कन्फर्म टिकट ने ट्रेन में भोजन मुहैया कराने के लिए स्विगी के साथ की साझेदारी

इक्सिगो ट्रेन्स एवं कन्फर्म टिकट ने ट्रेन में भोजन मुहैया कराने के लिए स्विगी के साथ की साझेदारी

इक्सिगो ट्रेन्स एवं कन्फर्म टिकट ने ट्रेन में भोजन मुहैया कराने के लिए स्विगी के साथ की साझेदारी
Modified Date: April 8, 2026 / 03:14 pm IST
Published Date: April 8, 2026 3:14 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) ट्रेन टिकट बुकिंग मंच इक्सिगो ट्रेन्स एवं कन्फर्म टिकट ने खाद्य ऑनलाइन मंच स्विगी के साथ साझेदारी की बुधवार को घोषणा की। इस साझेदारी से यात्री देश के 160 से अधिक रेलवे स्टेशन पर 40,000 से अधिक रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर पाएंगे।

स्विगी के अनुसार यह सेवा ट्रेन यात्रियों के लिए सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की जा रही है। इसके जरिये यात्री अपने पसंदीदा भोजन को आसानी से ऑर्डर कर पाएंगे जो उन्हें सीधे उनकी सीट पर मिलेगा।

इक्सिगो ट्रेन्स एवं कन्फर्म टिकट के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) श्रीपाद वैद्य ने कहा, ‘‘ स्विगी के साथ साझेदारी करके हम ट्रेन यात्रा से जुड़े अपने अनुभव को स्विगी के मजबूत रेस्तरां नेटवर्क एवं डिलीवरी विशेषज्ञता के साथ जोड़ रहे हैं जिससे हमारी मौजूदा ‘फूड ऑन ट्रेन’ सुविधा और मजबूत होगी।’’

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में