CM Yogi Adityanath News: योगी सरकार की नीतियों ने किया कमाल, 9 सालों में इतना बढ़ा कृषि विकास दर, सीएम योगी बोले- राज्य में सबसे उपजाऊ जमीन
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने अपने पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल मे यूपी की कृषि विकास दर आठ से बढ़कर 18 फीसदी हो जाने का दावा किया।
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: Yogi Adityanath X Handle
- मुख्यमंत्री ने लखनऊ में छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस—2026 का उद्घाटन किया।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल के बारे चर्चा की।
- सीएम ने दावा किया उत्तर प्रदेश की कृषि विकास दर आठ से बढ़कर 18 फीसदी हो गई है।
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की कृषि विकास दर आठ से बढ़कर 18 फीसदी हो जाने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि इसका पूरा श्रेय लगातार किए गए नीतिगत प्रयासों और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल को जाता है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस—2026 का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि पिछले नौ वर्षों के दौरान राज्य की कृषि विकास दर लगभग आठ प्रतिशत से बढ़कर 18 फीसद हो गई है।
भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में यूपी का अहम महत्व
सीएम आदित्यनाथ ने भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में देश की 16-17 प्रतिशत आबादी रहती है और यहां देश की लगभग 11 प्रतिशत खेती योग्य ज़मीन है, जो देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में लगभग 21 प्रतिशत का योगदान देती है। (CM Yogi Adityanath News) सीएम आदित्यनाथ ने कहा, ”राज्य में सबसे उपजाऊ जमीन और भरपूर जल संसाधन हैं जिनका अगर प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो काफ़ी अच्छे परिणाम हासिल किये जा सकते हैं।”
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
CM Yogi Adityanath News: इस तीन-दिवसीय उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में किया गया है। इस वर्ष इस कांग्रेस का विषय ‘विकसित कृषि–विकसित भारत @2047 के लिए कृषि में बदलाव’ है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और (CM Yogi Adityanath News) उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) विकास गुप्ता भी मौजूद थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- LIC Bonus Share: LIC निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहली बार ‘फ्री’ में मिलेंगे शेयर, जानिए किसे और कितना मिलेगा फायदा?
- Indore Vande Mataram Controversy: नगर निगम में “वंदे मातरम” पर भारी बवाल.. कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने कहा, “तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो”.. पढ़ें भाजपा का पलटवार
- Indravati Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार खुलेगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया, पर्यटकों को मिलेगी ये सुविधा, वन विभाग ने शुरू किया काम

Facebook


