Couple Commits Suicide: खुले आसमान के नीचे इस हाल में मिला प्रेमी-जोड़ा, देखते ही ग्रामीणों के उड़े होश, बुलानी पड़ी पुलिस
Couple Commits Suicide: रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम एडूकेला के जंगल में एक युवक और युवती की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है।
Couple Commits Suicide/Image Credit: IBC24.in
- रायगढ़ जिले के एडूकेला के जंगल में मिली युवक-युवती की लाश।
- दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या।
- दोनों ही शव एक ही रस्सी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं।
Couple Commits Suicide: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम एडूकेला के जंगल में एक युवक और युवती की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। दोनों ही शव एक ही रस्सी के फंदे पर लटके हुए मिले हैं। युवक-युवती की लाश मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25 वर्ष) और परमेश्वरी अगरिया (20 वर्ष) के रूप में की गई है।
क्या है पूरा मामला?
Couple Commits Suicide: मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आसपास के गांव के ग्रामीण बुधवार की (Couple Commits Suicide) सुबह महुआ बिनने के लिए जंगल गए थे इसी दौरान उन्होंने फांसी पर लटकी युवक युवती की लाश देखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना छाल पुलिस को दी गई। जिसके बाद छाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vivo T5 Pro 5G Launch Date: क्या सच में आ रहा है 9020mAh बैटरी वाला अल्ट्रा-स्लिम फोन? लॉन्च डेट फाइनल, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश
- Korba Latest Crime News: उधर बेटे की बारात इधर चोरों की चांदी.. रिटायर्ड ASI के घर दूसरी बार शातिरों ने बोला धावा, पहले किया था 10 लाख रुपये पार और इस बार..
- Vikram University Controversy: “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं…”, इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के परीक्षा में पूछे सवाल ने मचाया बवाल, संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

Facebook


