Mohsina Kidwai Passes Away: पूर्व रास सांसद मोहसिना किदवई के निधन से कांग्रेस आलाकमान में शोक.. खरगे और राहुल गाँधी ने इस तरह दी श्रद्धंजलि, पढ़ें आप भी

Mohsina Kidwai Passes Away: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन, खरगे और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि।

Mohsina Kidwai Passes Away: पूर्व रास सांसद मोहसिना किदवई के निधन से कांग्रेस आलाकमान में शोक.. खरगे और राहुल गाँधी ने इस तरह दी श्रद्धंजलि, पढ़ें आप भी

Mohsina Kidwai Passes Away || Image- Free Press Journal file

Modified Date: April 8, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: April 8, 2026 3:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोहसिना किदवई का 94 वर्ष में निधन
  • खरगे और राहुल गांधी ने जताया शोक
  • कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता थीं किदवई

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिग्गज महिला नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त किया। 94 साल की आयु में बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया। (Mohsina Kidwai Passes Away) निधन ओर कांग्रेस ने शोक व्यक्त करते हुए पार्टी में उनके अपार योगदान और अल्पसंख्यक समुदाय से एक महिला राजनेता के रूप में उनकी लंबे समय से चली आ रही भूमिका की सराहना की।

AICC चीफ खरगे ने दी श्रद्धांजलि

किदवई के परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा, “वह एक कद्दावर नेता थीं, और उन्होंने पार्टी में बहुत बड़ा योगदान दिया। वह पार्टी के सभी कार्यक्रमों में शामिल होती थीं। अल्पसंख्यक समुदाय से एक महिला राजनेता होने के नाते, राजनीति में इतने लंबे समय तक टिके रहना एक बहुत बड़ी बात थी। उनके निधन पर मैं अपनी पार्टी की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

रह चुकी थी केंद्र सरकार में मंत्री

किदवई ने राजीव गांधी प्रशासन के दौरान कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले और अलग-अलग समय पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों की सदस्य रहीं। वह पहले के वर्षों में कांग्रेस कार्यसमिति और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रह चुकी थीं।

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। (Mohsina Kidwai Passes Away) उन्होंने उन्हें एक वरिष्ठ और वफादार नेता बताया, जिनका जनसेवा और गरिमामयी राजनीतिक उपलब्धियों से भरा जीवन महिलाओं की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा, और उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

X पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मोहसिना किदवई जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। वह कांग्रेस पार्टी की एक अत्यंत वरिष्ठ और वफादार नेता थीं, जिनका पूरा जीवन जनसेवा का एक उदाहरण रहा है।” “अपनी सादगी, सौम्यता और गरिमामयी राजनीतिक सफलता से उन्होंने देश में महिलाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी के अलावा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किदवई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक पथप्रदर्शक, पूर्व UP PCC अध्यक्ष और साहस, समर्पण तथा करुणा की प्रतिमूर्ति बताया, और उनके परिवार के प्रति इस क्षति पर संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस पार्टी से हुई थी राजनितिक सफर की शुरुआत

गौरतलब हैं कि, मोहसिना किदवई लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहीं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। (Mohsina Kidwai Passes Away) उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। इनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शहरी विकास, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण विकास जैसे विभाग शामिल थे। उनका जन्म साल 1932 में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से जुड़कर ही की थी। जिसके बाद धीरे-धीरे एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में सामने आईं।

कई बार रह चुकी है सांसद

आपको बता दें कि राजनीतिक जीवन में वे कई बार सांसद पद संभाल चुकी है। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ​प्रतिनिधित्व किया है। उनकी एक खास पहचान यह भी रही कि वह उन शुरुआती मुस्लिम महिला नेताओं में से थीं। जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाई। उस समय राजनीति में महिलाओं की संख्या कम थी, फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत से एक अलग जगह बनाई।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत

चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया

अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया

उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown