जैगल प्रीपेड की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, तीन प्रतिशत गिरावट के साथ बंद
जैगल प्रीपेड की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, तीन प्रतिशत गिरावट के साथ बंद
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के शेयर की शुक्रवार को शेयर बाजार में शुरुआत धीमी रही। शेयर 164 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई में शेयर 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसने 176 रुपये से 155.60 रुपये मूल्य दायरे के बीच कारोबार किया। अंत में 3.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 158.30 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर शेयर 164 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर सूचीबद्ध हुआ। अंत में 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 159.50 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,932.79 करोड़ रुपये रहा।
जैगल प्रीपेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 12.57 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ के तहत 392 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए थे। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1,04,49,816 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर था।
भाषा निहारिका रमण
रमण

Facebook


