जयंत प्रसाद को मिला आईबीबीआई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार

जयंत प्रसाद को मिला आईबीबीआई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार

जयंत प्रसाद को मिला आईबीबीआई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार
Modified Date: September 21, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) भारतीय दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के पूर्णकालिक सदस्य जयंत प्रसाद को चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईबीबीआई ने सोमवार को बयान में कहा कि प्रसाद ने 13 सितंबर से चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे।

प्रसाद को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 20 नवंबर, 2026 को आईबीबीआई में उनका कार्यकाल पूरा होने तक, नए चेयरपर्सन के पदभार संभालने तक या अगले आदेश तक दी गई है। इनमें से जो भी पहले होगा, उसी समय उनका अतिरिक्त प्रभार समाप्त हो जाएगा।

आईबीबीआई दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) को लागू करने वाली प्रमुख संस्था है। यह संहिता आर्थिक संकट में फंसी कंपनियों और अन्य परिसंपत्तियों के समाधान की प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने का प्रावधान करती है।

रवि मित्तल इस महीने की शुरुआत में आईबीबीआई के चेयरपर्सन पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में