CG Lecturer Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का एक और विज्ञापन जारी, व्याख्याता के इतने पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए परीक्षा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का एक और विज्ञापन जारी, व्याख्याता के इतने पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, CG Lecturer Bharti 2026: Recruitment for 854 Posts

CG Lecturer Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का एक और विज्ञापन जारी, व्याख्याता के इतने पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए परीक्षा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख
Modified Date: September 21, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: September 21, 2026 6:52 pm IST

रायपुरः CG Lecturer Bharti 2026 सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शिक्षकों की बंपर भर्ती निकली है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सहायक शिक्षकों और शिक्षकों के बाद व्याख्याता पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। अलग-अलग विषयों के लिए कुल 854 पदों पर भर्ती होगी। इनमें ई संवर्ग में 424 पद और टी संवर्ग में 430 पद शामिल है। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है।

CG Lecturer Bharti 2026:  लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की गई घोषणा के क्रम में की जा रही है। व्याख्याता के 854 पदों में हिंदी विषय के 120, अंग्रेजी के 120, संस्कृत के 120, गणित के 94, राजनीति शास्त्र के 100, इतिहास के 100, भूगोल के 100 और अर्थशास्त्र के 100 पद शामिल हैं।

व्याख्याता भर्ती का विस्तृत विज्ञापन व्यापमं की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं, इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति में लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 बताई गई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।