‘ब्रिटिश एयरवेज’ ने दिल्ली-लंदन के बीच तीसरी दैनिक उड़ान शुरू की

'ब्रिटिश एयरवेज' ने दिल्ली-लंदन के बीच तीसरी दैनिक उड़ान शुरू की

‘ब्रिटिश एयरवेज’ ने दिल्ली-लंदन के बीच तीसरी दैनिक उड़ान शुरू की
Modified Date: September 21, 2026 / 09:05 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:05 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) ‘ब्रिटिश एयरवेज’ ने दिल्ली और लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के बीच तीसरी सीधी दैनिक उड़ान शुरू की है। इसके साथ भारत और लंदन के बीच एयरलाइन की साप्ताहिक उड़ानों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।

एयरलाइन ने सोमवार को कहा कि यह उड़ान ऐसे समय शुरू की गई है जब भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू हो रहा है। इससे दोनों देशों के बीच कारोबार, व्यापार और पर्यटन संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को इस सेवा की पहली उड़ान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से दिल्ली पहुंची।

ब्रिटिश एयरवेज ने बयान में कहा, ‘‘इसके साथ सर्दियों के मौसम में भारत और लंदन हीथ्रो के बीच हमारी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 70 तक हो जाएगी, जो पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।’’

ब्रिटिश एयरवेज की मुख्य ग्राहक एवं कर्मचारी अधिकारी लिसा ट्रेम्बल ने कहा कि भारत एयरलाइन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में