जेएफई स्टील ने जेएसडब्ल्यू जेएफई कलिंगा में 25 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी

जेएफई स्टील ने जेएसडब्ल्यू जेएफई कलिंगा में 25 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी

जेएफई स्टील ने जेएसडब्ल्यू जेएफई कलिंगा में 25 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी
Modified Date: June 30, 2026 / 03:12 pm IST
Published Date: June 30, 2026 3:12 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) इस्पात कंपनी जेएफई स्टील कॉरपोरेशन ने 7,875 करोड़ रुपये में जेएसडब्ल्यू जेएफई कलिंगा में 25 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद ली है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह सौदा पूरी तरह संपन्न हो गया है। इसके साथ ही जेएफई की जेएसडब्ल्यू जेएफई कलिंगा में हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि 30 मार्च, 2026 को उसने जानकारी दी थी कि जेएफई स्टील ने जेएफई कलिंगा स्टील लिमिटेड में निवेश के पहले चरण के तहत 7,875 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने यह भी कहा था कि उक्त निवेश तथा तीन दिसंबर, 2025 के संयुक्त उद्यम समझौते के अनुरूप जेएसडब्ल्यू जेएफई कलिंगा के निदेशक मंडल में हुए बदलावों के बाद कंपनी और जेएफई ने जेएसडब्ल्यू जेएफई कलिंगा तथा उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेएसडब्ल्यू जेएफई स्टील (पूर्व में जेएसडब्ल्यू संबलपुर स्टील लिमिटेड) पर संयुक्त नियंत्रण स्थापित कर लिया था।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में