नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) जिंदल स्टेनलेस का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 41 प्रतिशत बढ़कर 834.21 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 589.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
चौथी तिमाही के दौरान, कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,427.91 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 10,292.27 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्तवर्ष 2025-26 के लिए, कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 3,184 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वर्ष 2024-25 में 2,499.72 करोड़ रुपये था।
कुल आय मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान बढ़कर 43,306.14 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 39,603.06 करोड़ रुपये थी।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण