जिंदल स्टील ने ओडिशा में ठाकुरानी-ए1 लौह अयस्क ब्लॉक हासिल किया
जिंदल स्टील ने ओडिशा में ठाकुरानी-ए1 लौह अयस्क ब्लॉक हासिल किया
नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने राज्य के क्योंझर में स्थित ठाकुरानी-ए1 लौह अयस्क ब्लॉक के लिए जिंदल स्टील को ‘पसंदीदा बोलीदाता’ (प्रिफर्ड बिडर) घोषित किया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि क्योंझर में 202 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस खदान को 101.20 प्रतिशत के प्रीमियम पर हासिल किया गया है।
कंपनी के अनुसार, ठाकुरानी-ए1 लौह अयस्क ब्लॉक उन 12 नए खनिज ब्लॉक की हालिया नीलामी का हिस्सा था, जिनकी अधिसूचना ओडिशा खान एवं भूविज्ञान निदेशालय द्वारा दिसंबर, 2025 में जारी की गई थी।
सरकारी दस्तावेजों के हवाले से जिंदल स्टील ने कहा, ‘‘इस नए ब्लॉक में जी3-स्तर का अन्वेषण किया गया है, जिसमें लगभग पांच करोड़ टन लौह अयस्क का भंडार होने का अनुमान है।’’
भाषा सुमित अजय
अजय

Facebook


