जेएसडब्ल्यू एनर्जी की परिचालन क्षमता 15 गीगावाट के पार

जेएसडब्ल्यू एनर्जी की परिचालन क्षमता 15 गीगावाट के पार

जेएसडब्ल्यू एनर्जी की परिचालन क्षमता 15 गीगावाट के पार
Modified Date: September 4, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: September 4, 2026 3:28 pm IST

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) जेएसडब्ल्यू एनर्जी की कुल परिचालन क्षमता 15 गीगावाट को पार कर गई है। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल परिचालन क्षमता 15,025 मेगावाट में से 9,067 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है। इसमें 3,125 मेगावाट पवन ऊर्जा, 2,426 मेगावाट सौर, 1,735 मेगावाट हाइब्रिड और 1,781 मेगावाट जलविद्युत क्षमता है।

वहीं, कंपनी का तापीय विद्युत क्षमता 5,958 मेगावाट है।

कंपनी ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2026-27 तक 3,000 मेगावाट की नयी परियोजना क्षमता जोड़ने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी ने अब तक इस लक्ष्य का करीब 42 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में