GOVT Employees Diwali Bonus 2026: सरकारी कर्मचारियों के बोनस को लेकर नोटिफिकेशन जारी, दिवाली पर खाते में होगी धन वर्षा, जानिए इस बार कितने रुपए मिलेंगे
GOVT Employees Diwali Bonus 2026: सरकारी कर्मचारियों के बोनस को लेकर नोटिफिकेशन जारी, दिवाली पर खाते में होगी धन वर्षा, जानिए इस बार कितने रुपए मिलेंगे
GOVT Employees Diwali Bonus 2026: सरकारी कर्मचारियों के बोनस को लेकर नोटिफिकेशन जारी, दिवाली पर खाते में होगी धन वर्षा, जानिए इस बार कितने रुपए मिलेंगे / Image: AI Generated
- केंद्र सरकार के बोनस को लेकर आदेश जारी
- NC-JCM ने बोनस कैलकुलेशन लिमिट बढ़ाने की मांग की
- दिवाली के दौरान बोनस और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद
नई दिल्ली: GOVT Employees Diwali Bonus 2026 भारत में त्योहारों का दौर शुरू हो चुका है और आगामी दिनों में नवरात्रि, दहशरा और दिवाली आने वाला है। लेकिन सरकारी कर्मचारियों को अगर इंतजार है तो सिर्फ दिवाली का क्योंकि इस मौके पर जहां एक ओर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है तो वहीं, बोनस को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के संगठन ने दिवाली बोनस को 21000 रुपए तक करने की मांग की थी।
बोनस को लेकर आदेश जारी
GOVT Employees Diwali Bonus 2026 श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ”केंद्रीय सरकार, मजदूरी संहिता, 2019 (2019 का 29) की धारा 26 की उप धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अवधारित करती है कि उक्त संहिता की धारा 26 की उप धारा (1) और उप धारा (3) के अधीन संदेय बोनस की संगणना के प्रयोजन के लिए, जहां धारा 26 की उप धारा (1) के अधीन बोनस के लिए पात्र किसी कर्मचारी की मजदूरी सात हजार रुपए प्रति मास से अधिक है, वहां ऐसे कर्मचारी को संदेय बोनस इस प्रकार संगणित किया जाएगा मानो उसकी मजदूरी सात हजार रुपये प्रति मास या केंद्रीय सरकार द्वारा नियत न्यूनतम मजदूरी, जो भी अधिक हो, थी।”
कर्मचारी संगठन ने की ये मांग
इससे पहले नेशनल काउंसिल स्टॉफ साइड ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी यानी NC-JCM ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर बोनस की कैलकुलेशन की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। 27 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी का स्तर 21,000 रुपए तक माना जा रहा है, तो बोनस की कैलकुलेशन भी कम से कम इसी अमाउंट पर होनी चाहिए। दशहरा जो 20 अक्टूबर 2026 को है।
Bonus Calculation Wages Ceiling at Rs. 7000 or Minimum Wages – Effective 21 Nov 2025: MoLE Notificationhttps://t.co/xTG9UfcvZY pic.twitter.com/tsVB2GkxND
— Staff News (@StaffNews_In) September 4, 2026
ये भी पढ़ें
- FD Interest Rate: अब रिटायरमेंट के बाद भी आता रहेगा पैसा! FD में पैसा लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा, जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न
- MP Sarafa Trader Robbery: सराफा व्यापारी की आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर 35 लाख लेकर फरार हुए बदमाश, इस जिले में हुई वारदात से मचा हड़कंप
- Nepal Rescue Operation: मौत के साए में बीते 10 दिन, फिर टनल के अंदर से आई आवाज ने जगा दी उम्मीद, नेपाल में त्रासदी के 9 दिन बाद हुआ ऐसा चमत्कार

Facebook


