Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यहां 354 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यहां 354 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यहां 354 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Job Vacancy 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 4, 2026 / 02:50 pm IST
Published Date: September 4, 2026 2:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 354 पदों पर भर्ती
  • 8वीं से स्नातकोत्तर तक अवसर
  • ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

गरियाबंद: Chhattisgarh Job Vacancy 2026 अगर आप छत्तीसगढ़ से है और नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, दरअसल छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला  (Raipur Rojgar Mela 2026) आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी प्रतिष्ठान अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लिमिटेड, रायपुर एवं स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि., रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं।

8वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को अवसर

Chhattisgarh Job Vacancy 2026 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेला एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।