Kisan Karj Mafi Yojana 2026: धान की बुआई से पहले किसानों को कर्जमाफी की सौगात, खुद यहां के सीएम ने किया ऐलान, जानिए एक किसान को कितना होगा फायदा
Kisan Karj Mafi Yojana 2026: धान की बुआई से पहले किसानों को कर्जमाफी की सौगात, खुद यहां के सीएम ने किया ऐलान, जानिए एक किसान को कितना होगा फायदा
Kisan Karj Mafi Yojana 2026: धान की बुआई से पहले किसानों को कर्जमाफी की सौगात, खुद यहां के सीएम ने किया ऐलान, जानिए एक किसान को कितना होगा फायदा / Image: AI Generated
- सरकार ने फसल ऋण की पूर्ण माफी का ऐलान किया
- राज्य के 14.43 लाख किसानों को लाभ मिलेगा
- सरकार पर करीब 5,932 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ
चेन्नई: Kisan Karj Mafi Yojana 2026 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों के 75,000 रुपये तक के फसल ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा मंगलवार को की। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इससे राज्य के 14.43 लाख किसानों को लाभ होगा और राज्य सरकार पर 5,932 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय आएगा। सचिवालय में मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने 75,000 रुपये से अधिक का ऋण लिया है, उन्हें 35,000 रुपये तक की माफी दी जाएगी। राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों से ऋण लेने वाले लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 50,000 रुपए तक की ऋण माफी की पिछले महीने घोषणा की थी। इसके बाद किसानों ने इसमें संशोधन की मांग की थी। नई घोषणा उसी का संशोधित रूप है।
किसान कर्जमाफी का ऐलान
Kisan Karj Mafi Yojana 2026 विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सरकारी ऋण माफी योजनाओं के मॉडल संचालन प्रक्रिया के तहत सरकार को माफ की गई पूरी ऋण राशि 45 से 60 दिन के भीतर वितरित करनी होती है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ राज्य सरकार की वर्तमान वित्तीय स्थिति और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए इस कठिन परिस्थिति में मुख्यमंत्री ने एक मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच फसल ऋण लेने वाले 14.43 लाख किसानों के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपए की माफी का आदेश दिया है।’’ विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री विजय के हवाले से कहा गया, ‘‘ यह फसल ऋण माफी आगामी बुवाई सत्र के लिए ऋण लेने के इच्छुक किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।’’
14.43 लाख किसानों को लाभ होगा
जानकारी के अनुसार, इस ऋण माफी योजना पर राज्य सरकार को करीब 5,932 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें कर्ज के बोझ से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। योजना के लागू होने से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
सचिवालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। सचिवालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने 75000 रुपए से अधिक का कर्ज लिया है उन्हें 35000 रुपए की माफी दी जाएगी। यह जानकारी सरकार की तरफ से दिया गया है।
सीमांत किसानों के लिए भी सौगात
यह घोषणा किसानों की ओर से दिए गए एक प्रतिनिधित्व (representation) के बाद आई है जो राज्य सरकार द्वारा पिछले महीने छोटे और सीमांत किसानों के लिए सहकारी बैंक लोन में 50000 रुपए तक की माफी की घोषणा के संदर्भ में दी गई थी। यह नई घोषणा उसी योजना का संशोधित संस्करण है।
ये भी पढ़ें
- Cough Syrup New Rule India: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी यह सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देशभर में लागू हुआ नया नियम
- Indore Murder Case: मंदिर में खूनी खेल, महज इस बात पर भड़क गया चौकीदार, बुजुर्ग ट्रस्टी को 31 डंडे मारकर उतारा मौत के घाट.. वीडियो देख दहल जाएगा दिल
- B-52 Bomber Crash Video: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, एक साथ इतने जवान शहीद, सामने आया खौफनाक वीडियो
- Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को डाली धमकी, देखें वीडियो

Facebook


