Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ

Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ

Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ

Free Bus Travel for Women: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, राज्य में कल से शुरू होगी फ्री बस सुविधा, सीएम ने योजना का किया शुभारंभ /image: AI Generated

Modified Date: August 26, 2026 / 02:20 pm IST
Published Date: August 26, 2026 1:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन के मौके पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी
  • महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा
  • 60 वर्ष की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू करने का भी ऐलान किया गया है

लखनऊ। Free Bus Travel for Women in Uttar Pradesh: रक्षाबंधन के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को यहां ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ (Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra) योजना की शुरुआत की, जिसके तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों (UPSRTC Free Travel) में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

किन महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा? (Uttar Pradesh Women Free Bus Travel)

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ रोडवेज और सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा (Women Free Travel Scheme) कर सकेंगी। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। योगी ने कहा कि महिला स्वावलंबन और सम्मान की बात होने पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का नाम श्रद्धा से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई साहस और स्वाभिमान की प्रतीक थीं, इसलिए योजना का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं : CM (UP Roadways Free Bus for Women)

Free Bus Travel for Women in Uttar Pradesh  मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath Free Bus Scheme) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति केंद्र, एआई आधारित ‘सेफ सिटी’ नेटवर्क तथा 1090 और 112 का एकीकृत रिस्पांस सिस्टम मौजूद है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि जीवनभर परिवार और समाज की राह आसान बनाने वाली मातृशक्ति की यात्रा को सुगम और सम्मानपूर्ण बनाने का संकल्प सरकार साकार कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.