Indore Murder Case: मंदिर में खूनी खेल, महज इस बात पर भड़क गया चौकीदार, बुजुर्ग ट्रस्टी को 31 डंडे मारकर उतारा मौत के घाट.. वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Indore Murder Case: अन्नपूर्णा क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की चौकीदार ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
Indore Murder Case /Image: IBC24 File
- इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में 70 वर्षीय मंदिर ट्रस्टी कैलाश मोदी की पीट-पीटकर हत्या
- आरोपी चौकीदार मुकेश शर्मा ने 31 बार डंडे से हमला किया
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
Indore Murder Case: एमपी के इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है, अन्नपूर्णा क्षेत्र में शराब पीने से रोका तो चौकीदार मुकेश शर्मा ने मंदिर के बुजुर्ग ट्रस्टी मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक कैलाश मोदी कैटरिंग का काम करते थे। उनके 4 भाई और है। एक बेटा पवन है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है। जहां एक ट्रस्टी द्वारा कर्मचारी मुकेश को शराब पीने से टोकना महंगा पड़ गया और ट्रस्टी को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानीं पड़ी, दरअसल, मंदिर के ट्रस्टी ने कर्मचारी को परिसर के अंदर शराब लाने और पीने से मन किया था, जिस पर बात पर कर्मचारी गुस्सा हो गया और आवेश में आकर 31 बार डंडे से वार कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बचने के लिए गुरुद्वारे में भी गया था, लेकिन कातिल कर्मचारी ने उसे वहां भी नहीं बख्शा।
एसीपी शिवेंदु जोशी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। मोदी लंबे समय से मंदिर का संचालन करते थे। मंदिर का चौकीदार मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी है। मंगलवार सुबह जब मुकेश फिर से नशे की हालत में मंदिर पहुंचा तो कैलाश मोदी ने उसे समझाने की कोशिश की। इस पर मुकेश भड़क गया और उसने भारी डंडा उठा लिया। भागते हुए बुजुर्ग जब पकड़े गए तो आरोपी मुकेश ने उन पर अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया। उसने बुजुर्ग के सिर, हाथ और पैरों पर 31 बार डंडे बरसाए। सिर में गंभीर और गहरे घाव होने के कारण कैलाश मोदी अचेत होकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
वीडियो देख दहल जाएगा दिल
ये भी पढ़ें
- B-52 Bomber Crash Video: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, एक साथ इतने जवान शहीद, सामने आया खौफनाक वीडियो
- Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को डाली धमकी, देखें वीडियो
- Aaj Ka Rashifal 16 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार और धन में लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल
- Pakistan Plane Crash Video: क्रैश होकर बीच सड़क पर गिरा एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलटों की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देख कांप उठे लोग
- Mohan Cabinet Baithak Today: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जानिए किन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Facebook


