श्रम मंत्रालय ने एनसीएस पोर्टल के जरिये रोजगार बढ़ाने के लिए दो कंपनियों के साथ समझौते किए
श्रम मंत्रालय ने एनसीएस पोर्टल के जरिये रोजगार बढ़ाने के लिए दो कंपनियों के साथ समझौते किए
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को रोजगार के अवसरों का विस्तार करने और राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से डिजिटल नौकरी मिलान को मजबूत करने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किए।
श्रम मंत्रालय के बयान में कहा गया कि पोर्टर से बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक्स और ड्राइविंग के अवसर पैदा होने की उम्मीद है और 2030 तक 30 लाख से अधिक अवसरों के सृजन का लक्ष्य है।
यह भी कहा गया है कि गिगिन टेक्नोलॉजीज से एनसीएस के माध्यम से 1.5 लाख से अधिक नियोक्ता जुड़ाव के साथ सालाना दो से तीन लाख सत्यापित नौकरी के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल युवाओं के लिए एक प्रभावी एक-स्थान का समाधान बन चुका है, जहां वे अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस समय पोर्टल पर सात लाख से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं और लगभग 59 लाख संस्थान इससे जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि ये साझेदारियां सभी हितधारकों के लिए लाभकारी होंगी और एनसीएस पोर्टल को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


