भारत-ईयू एफटीए के मसौदे की कानूनी समीक्षा जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद

भारत-ईयू एफटीए के मसौदे की कानूनी समीक्षा जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद

भारत-ईयू एफटीए के मसौदे की कानूनी समीक्षा जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद
Modified Date: March 6, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: March 6, 2026 5:16 pm IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के मसौदे की कानूनी समीक्षा इस वर्ष जुलाई तक पूरी हो जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत और 27 यूरोपीय देशों के समूह ईयू ने इस साल 27 जनवरी को एफटीए पर बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी। इसे व्यापार जगत का ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ बताया गया है।

इस समझौते के तहत भारत से होने वाले करीब 93 प्रतिशत निर्यात को यूरोपीय देशों के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलने की संभावना है, जबकि यूरोपीय संघ से आने वाली लक्जरी कारों एवं शराब का आयात सस्ता हो सकता है।

अधिकारी ने कहा, “हमने इस समझौते के पाठ की कानूनी समीक्षा पूरी करने के लिए जुलाई की आंतरिक समयसीमा तय की है।”

कानूनी समीक्षा पूरी होने के बाद इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और इसके अगले वर्ष लागू होने की संभावना है।

करीब दो दशक तक चली वार्ताओं के बाद यह व्यापार समझौता अपने मुकाम तक पहुंच पाया है। इसके लागू होने से लगभग दो अरब लोगों के संयुक्त बाजार का निर्माण होगा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में