एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा पहली तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,488 करोड़ रुपये पर

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा पहली तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,488 करोड़ रुपये पर

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा पहली तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,488 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 30, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: July 30, 2026 10:07 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,488 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी द्वारा प्रवर्तित इस आवास वित्त कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1,360 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कुल आय जून तिमाही में घटकर 7,066 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,233 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की ब्याज आय भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 7,024 करोड़ रुपये रह गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 7,113 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च घटकर 5,177 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,534 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और जून, 2026 तक सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 2.14 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.62 प्रतिशत थी।

इसी तरह, कंपनी का शुद्ध एनपीए भी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में घटकर 1.12 प्रतिशत रह गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 1.3 प्रतिशत था।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में