Mohan Cabinet Ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, कई अहम फैसलों पर चर्चा के बाद लगी मुहर, आप भी जानें यहां

Mohan Cabinet Ke Faisle: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है।

Mohan Cabinet Ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, कई अहम फैसलों पर चर्चा के बाद लगी मुहर, आप भी जानें यहां

Mohan Cabinet Ke Faisle | Photo Credit: IBC24


Reported By: Vivek Pataiya,
Modified Date: September 15, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: September 15, 2026 3:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक हुई।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
  • बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी।

Mohan Cabinet Ke Faisle: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी। कैबिनेट ने प्रदेश में परिवहन, शिक्षा और सिंचाई से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को 25 सितंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस सेवा की शुरुआत इंदौर से की जाएगी। सरकार की ओर से इसे देश का बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनाने की बात कही गई है।

पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। (Mohan Cabinet Ke Faisle) इस अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे।

7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी

Mohan Cabinet Ke Faisle:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। प्रदेश के 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

इस योजना का लाभ कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थी का अपने पहले प्रयास में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करना और स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करना जरूरी है।

सरकार के मुताबिक, अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ मिल चुका है। योजना पर सरकार करीब 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

सिंचाई परियोजनाओं को लेकर भी अहम फैसला

कैबिनेट बैठक में चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को जारी रखने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वहीं गोंड वृहद सिंचाई परियोजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। (Mohan Cabinet Ke Faisle)

अनूपपुर और शहडोल में पदों के सृजन को मंजूरी

Mohan Cabinet Ke Faisle: बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया। इसके तहत अनूपपुर और शहडोल में नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। सरकार के इन फैसलों से शिक्षा, परिवहन और सिंचाई क्षेत्र में योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम तेज होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.