LIC Scheme for Women: घरेलू महिलाओं के लिए एलआईसी लेकर आई धांसू स्कीम, ट्रेनिंग के साथ हर महीने मिलेंगे इतने रुपए, आज ही कर लें आवेदन
LIC Scheme for Women: घरेलू महिलाओं के लिए एलआईसी लेकर आई धांसू स्कीम, ट्रेनिंग के साथ हर महीने मिलेंगे इतने रुपए, आज ही कर लें आवेदन

LIC Scheme for Women। Photo Credit: File
LIC Scheme for Women: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई LIC बीमा सखी योजना ने शानदार सफलता हासिल की है। महज एक महीने में इस स्कीम के तहत 50 हजार से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिससे यह पहल बेहद लोकप्रिय साबित हो रही है। बता दें कि, यह योजना खासतौर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है।
Read More: SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: लखपति बना देगी SBI की ये धांसू स्कीम, हर महीने 591 रुपए जमा करने पर 3 साल में ही मिलेगी मोटी रकम, जानें पात्रता
बीमा सखी योजना का उद्देश्य?
बीमा सेक्टर का लगातार विस्तार हो रहा है, ऐसे में यहां करियर की संभावना भी बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए LIC बीमा सखी योजना की शुरुआत की गई है। यह स्कीम बीमा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लॉन्च की गई है। इससे जुड़कर महिलाएं LIC एजेंट बन सकती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं।
दसवीं पास महिलाएं आवेदन के लिए पात्र
इस योजना में 10वीं पास, 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 2 लाख बीमा सखियों की भर्ती करना है। LIC बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को बीमा पॉलिसी बेचनी होती हैं। उन्हें LIC द्वारा निर्धारित सालाना टार्गेट पूरा करना होता है। पॉलिसी बेचने पर उन्हें कमीशन भी दिया जाता है।
हर महीने 7 हजार रुपये की कमाई
बता दें कि, बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को पहले वर्ष में 7,000 रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष में 6,000 रुपये, और तीसरे वर्ष में 5,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा, बीमा पॉलिसियों की बिक्री के आधार पर कमीशन भी मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन ऑफलाइन यानी LIC के नजदीकी कार्यालय जाकर या ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन के साथ आपको दो लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, एज प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और 10वीं के सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी। इसके साथ बैंक अकाउंट की डिटेल भी देनी होगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बीमा सखी योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और हर पंचायत में कम से कम एक बीमा सखी नियुक्त करना है।
Web Title: LIC Scheme for Women: LIC Bima Sakhi Scheme Apply Online
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm