BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: लखपति बना देगी SBI की ये धांसू स्कीम, हर महीने 591 रुपए जमा करने पर 3 साल में ही मिलेगी मोटी रकम, जानें पात्रता

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: लखपति बना देगी SBI की ये धांसू स्कीम, हर महीने 591 रुपए जमा करने पर 3 साल में ही मिलेगी मोटी रकम

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: लखपति बना देगी SBI की ये धांसू स्कीम, हर महीने 591 रुपए जमा करने पर 3 साल में ही मिलेगी मोटी रकम, जानें पात्रता
Bhavna Sahu
Published: 10 Jan 2025 | 1:12 pmModified: 10 Jan 2025 | 3:09 pm

SBI Har Ghar Lakhpati Scheme: अगर आप भी किसी ऐसे स्कीम की तलाश में हैं जो आपको कम समय में बेहतर रिटर्न दिला सके तो आपके लिए ये बड़े काम की खबर है।  देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों के लिए नई स्कीम शुरू की है, जिसका नाम 'हर घर लाखपति' (Har Ghar Lakhpati) स्कीम है। बता दें कि, यह एक रेकरिंग डिपॉजिट यानी RD स्कीम है जिसके माध्यम से  हर महीने छोटी-छोटी सेविंग करते हुए निवेशक मोटा फंड जमा कर सकता है। इसमें सीनियर सिटिजंस को और भी ज्यादा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं..

Read More: PPF Formula: ये फॉर्मूला अपनाकर पीपीएफ से आप भी बन सकते हैं मालामाल, मात्र इतने साल करना होगा निवेश

3 से 10 साल मैच्योरिटी पीरियड (Har Ghar Lakhpati Scheme Maturity Period)

'हर घर लाखपति' आरडी स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 3 से 10 साल है। इसका मतलब है कि SBI की इस योजना में निवेशक 3 साल की अवधि से लेकर 10 साल की अवधि तक पैसों का निवेश कर सकते हैं। छोटी-छोटी बचत मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ एक बड़े अमाउंट के तौर पर निवेशक को मिल जाती है, जिसका उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई या अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। इस स्कीम की खास बात ये भी है की इसमें 10 साल के बच्चे से लेकर सीनियर सिटिजंस खाता खुलवाया जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक के ऐसे बच्चे जो अपना साइन कर सकते हैं, वो इस स्कीम के लिए पात्र होते हैं, जबकि छोटे बच्चों का खाता माता-पिता या कानूनी अभिभावक के साथ खोला जा सकता है।

Read More: LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए.. एलआईसी लेकर आई कमाल की स्कीम, यहां जानें पात्रता

हर घर लखपति स्कीम में कितना ब्याज मिलेगा? (Har Ghar Lakhpati Scheme Interest Rate)

SBI की इस स्पेशल आरडी स्कीम में (SBI Har Ghar Lakhpati Scheme) निवेश पर मिलने वाले ब्याज के बारे में तो, ये ग्राहकों और मैच्योरिटी पीरियड के हिसाब से अलग-अलग हैं। दरअसल, आम निवेशक को इस स्कीम में 6.75 फीसदी का ब्याज दिया जाता है, जबकि सीनियर सिटिजंस को हर घर लखपति योजना में निवेश पर 7.25 फीसदा जोरदार ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, अगर SBI का कर्मचारी इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो उसे 8 % तक ब्याज दिया जाता है।

Read More: SBI Amrit Vrishti Scheme: कम समय में ही करोड़पति बना देगी एसबीआई की ये स्कीम! मात्र इतने रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश, मिलेगा बढ़िया रिटर्न

Har Ghar Lakhpati Scheme Calculator

SBI की 'हर घर लाखपति' स्कीम से आप  हर महीने छोटी-छोटी बचत करते हुए बड़ा फंड जुटा सकते हैं। अगर कोई निवेशक 1 लाख रुपये जुटाना चाहता है और वो 3 साल की मैच्योरिटी चुनता है, तो फिर उसे तीन सालों तक 2,500 रुपये प्रति माह की सेविंग करनी होगी. ऐसे में ब्याज मिलाकर उसे मैच्योरिटी पर 1 लाख रुपये मिलेंगे। मान लीजिए कि ग्राहक 10 साल का मैच्योरिटी पीरियड चुनता है , जो फिर उसे हर महीने महज 591 रुपये निवेश करना होगा। SBI की इस स्कीम  (SBI Har Ghar Lakhpati Scheme) में ग्राहक द्वारा भरी जाने वाली मासिक किस्त का कैलकुलेशन अकाउंट ओपन कराते समय लागू की गई ब्याज दर के आधार पर किया जाएगा। इस योजना में अकाउंट ग्राहक अपनी नजदीकी SBI ब्रांच में जाकर खुलवा सकते हैं।

किस्त लेट होने पर लगेगी पेनाल्टी

अगर हर महीने खाते में जमा होने वाली किस्त लेट होती है, तो फिर इसमें पेनाल्टी का भी प्रावधान भी है। स्कीम के तहत 100 रुपये पर 1.50 से 2 रुपये की लेटफीस अप्लाई हो सकती है। ध्यान रहे की अगर कोई निवेशक लगातार 6 किस्तें नहीं भरता है, तो फिर उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और जमा राशि को उसके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह एसबीआई की एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना है, जिसमें ग्राहक हर महीने एक छोटी राशि जमा कर सकते हैं और अवधि के अंत में ब्याज सहित एकमुश्त राशि प्राप्त कर सकते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: SBI 'Har Ghar Lakhpati Scheme' interest rate and calculator

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm